कवर्धा

मंत्री अकबर ने प्रभारी मंत्री मद तथा विधायक निधि से 21.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी

मंत्री अकबर ने प्रभारी मंत्री मद तथा विधायक निधि से 21.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी
कवर्धा,,छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर ने 4 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन और मंच निर्माण हेतु 21.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की. कीर्तन शुक्ला निज सहायक विधायक कार्यालय कवर्धा से मिली जानकारी के अनुसार विधायक मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने प्रभारी मंत्री मद से विकासखंड कवर्धा के ग्राम जोराताल में गोंडवाना समाज के पास सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मैनपुरी में पटेल समाज के सामुदायिक भवन के लिए ₹ 6.50 तथा विधायक निधि से ग्राम पंचायत मिरमिट्टी के आबादी पारा में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपये तथा मंदिर के बाजू ग्राम पंचायत बंदोरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की. प्रभारी मंत्री तथा विधायक मद अंतर्गत अनुशंसित उक्त निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है. सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की स्वीकृति मिलने से से ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर को हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button