कवर्धा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के नवीन पुलिस थाना भवन परिसर से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रसार–प्रचार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से जनता को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे वे इनके लाभ और महत्व को समझ सकें। सरकार पूरी तरह से इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और हमें उम्मीद है कि इनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button