कवर्धा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण  उप मुख्यमंत्री ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का किया लोकार्पण 

उप मुख्यमंत्री ने आज से लागू होने वाले तीन नए कानून के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सहसपुर लोहारा में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवीन पुलिस थाना भवन लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकार्पण करने के बाद थाना भवन का निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह नया थाना भवन क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन से पुलिस बल को अपने कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संपन्न करने में सहायता मिलेगी। इस तरह के प्रयास स्थानीय निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देते हैं और सरकार की कानून और व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान आज से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सरल करने के लिए लाया गया है। नये तीनों कानून, न्याय और नागरिक सुरक्षा के लिए लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नये कानून के साथ हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगे तो ज्यादा बेहतर काम कर पाएंगे। उन्होंने आज 1 जुलाई से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यत: पुराने कानून ब्रिटिश काल से चले आ रहे थे। जिसे प्रासंगिक बनाने के लिए एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का समाधान करने के लिए परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव से अपराधियों के खिलाफ एफआईआर करने में दिक्कत नहीं होगी तथा गंभीर अपराधियों को प्रक्रिया का पालन करते हुए कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button