कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति अतिक्रमण एवं अवैध जुताई करते 02 नग ट्रेक्टर जप्त किया गया कवर्धा,,,वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.2024 को मुखबीर की सूचना अनुसार श्री अभिषेक अग्रवाल (प्रशिक्षु भा.व.से.) वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार (सा.) के द्वारा परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, पुलिस बल एवं अन्य वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की टीम गठित कर परिसर रेंगाखार के वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेंगाखार परिक्षेत्र, कक्ष क्रमांक पी.एफ 364 स्थानीय नाम कारौंदाबाहरा (बैगाडेरा) के पास वन क्षेत्र के अन्दर 02 नग टैªक्टर के द्वारा वन भूमि का जुताई कार्य करते पाया गया। मौका स्थल (वन क्षेत्र) पर ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एंव परिसर रक्षक रेंगाखार एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति रेंगाखार/संयुक्त वन प्रबंधन समिति अड़वार के कर्मचारी एवं पुलिस बल की सहयोग से जप्ती की कार्यवाही कर अभियुक्त टैªक्टर वाहन चालक खेलसिंह धुर्वे वल्द अक्कलसिंह धुर्वे, निवासी ग्राम करौंदाबाहरा (रेंगाखारकला) एवं सुरेन्द्र मरकाम वल्द देवसिंह निवासी ग्राम बिठली, पोस्ट.$थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (i) क एवं ग के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18034/11 दिनांक 27.06.2024 तथा क्रमांक 18034/12 दिनांक 27.06.2024 पंजीबद्ध कर दो नग ट्रैक्टर नागर सहित जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। वाहन राजसात की कार्यवाही की जा रही है। Spread the love Post navigation कलेक्टर ने दुल्लापुर प्रकरण में यादव समाज के आवेदन को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया*** कलेक्टर ने निर्देश पर एसडीएम ने आवेदक मिलन यादव के घर पहुंचकर जमीन से जु़ड़ी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया*** कवर्धा एसडीएम न्यायालय द्वारा तहसील न्यायालय में दर्ज अतिक्रमण प्रकरण पर स्टे लगाया गया*** कबीरधाम जिले के मध्यम छीरपानी जलाशय में किया गया बाढ़ आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास कलेक्टर की मौजूदगी में राजस्व, नगर सेनानी, स्वास्थ्य, खाद्य सहित अन्य विभागों की सहभागिता से बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों में पहुचाने का मॉकड्रिल किया गया बाढ़ आपदा-बचाव और प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने अलग-अलग विभागों को सौपे दायित्व बाढ़ आपदा एवं बचाव सहित आवश्यक तैयारियां विभाग सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री महोबे कलेक्टर ने नदियों एवं मध्यम जलाशय किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर उन क्षेत्रों में राहत शिविर के लिए भवन सहित सभी आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश भी दिए