कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कबीरधाम पुलिस का बड़ा कदम 120 विवेचकों को मिले अत्याधुनिक Mobile Data Terminal (स्मार्ट मोबाइल फोन)

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट
स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कबीरधाम पुलिस का बड़ा कदम
120 विवेचकों को मिले अत्याधुनिक Mobile Data Terminal (स्मार्ट मोबाइल फोन)
कवर्धा। अपराध विवेचना को तेज, वैज्ञानिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में कबीरधाम पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा ASUMP Scheme AAP 2025-26 के तहत जिले के 120 विवेचकों को अत्याधुनिक Mobile Data Terminal (स्मार्ट मोबाइल फोन) उपलब्ध कराए गए हैं।
इनमें 20 निरीक्षक, 38 उप निरीक्षक एवं 62 सहायक उप निरीक्षक स्तर के विवेचक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में इन स्मार्ट डिवाइसों का वितरण किया गया।
अब विवेचक घटनास्थल से ही डिजिटल माध्यम से साक्ष्य संकलित कर सकेंगे, ऑनलाइन रिकॉर्ड तक तुरंत पहुंच बना सकेंगे, पुलिस एप्लीकेशन का प्रभावी उपयोग करेंगे तथा विवेचना संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन कर सकेंगे। इससे अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आम नागरिकों को और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा—
“आधुनिक तकनीक प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। Mobile Data Terminal से हमारे विवेचक घटनास्थल से ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर सकेंगे। इससे अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी तथा पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी। कबीरधाम पुलिस तकनीक के समुचित उपयोग के माध्यम से जनता को त्वरित एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
कबीर क्रांति न्यूज़
जनता की आवाज़, सच के साथ।



