कवर्धा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 16 जून को कवर्धा एक दिवसीय प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 16 जून को कवर्धा एक दिवसीय प्रवास पर

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 16 जून दिन रविवार को कवर्धा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनका निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कवर्धा के महाराणा प्रताप शौर्य भवन ठाकुर पारा में आगमन होगा तथा विशाल क्षत्रीय समागन एवं शौर्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह दोपहर 2 बजकर 30 मीनट पर रायपुर खनिज नगर मौलीश्री विहार से रवाना होकर पुलिस लाईन रायपुर हैलीपेड पहुंचेगे। वहां से 2 बजकर 45 मिनट में कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। पुलिस लाईन कवर्धा हेलीपेड में उनका 3 बजकर 15 मिनट में आगमन होगा। इसके बाद वे सीधे महाराणा प्रताप शौर्य भवन ठाकुर पारा कवर्धा पहुंचे। कार्यक्रम के बाद 4 बजकर 15 मिनट पर कवर्धा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button