मंत्रालय में पहुच बता कर नौकरी लगाने के नाम से किया धोकाधड़ी, क्या हुआ आगे,पढ़ें पूरी खबर….

मंत्रालय में पहुच बता कर नौकरी लगाने के नाम से किया धोकाधड़ी, क्या हुआ आगे,पढ़ें पूरी खबर….
अनीश राजपुत
बालोद-मंत्रालय में पहुंच बताकर गरीबों को लूटने वाला अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दरअसल बालोद थाना में बीते 3 माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के नेमीचंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 50 हज़ार रुपये जिले के बसीन निवासी हरीश मिथलेश ने लिए थे। वह अपने गृहग्राम को छोड़कर रायपुर के सन्तोषी नगर में रहता था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। आखिरकार नेमी ने फिर से समयावधि में नौकरी नहीं लगने पर हरीश से सम्पर्क की तब ऊलजलूल बात कर गुमराह करने की कोशिश करने लगा और अपशब्द के प्रयोग के साथ उन्हें धमकाने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी बालोद थाना प्रभारी गैंदसिंग ठाकुर को दी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल उसी दिन हरीश से संपर्क कर उन्हें नेमी के पैसे लौटाने व उन्हें दुबारा ऐसे कृत्य नहीं करने की नसीहत दी लेकिन वह नहीं माना। 3 माह पूर्व नेमी की शिकायत के बाद बालोद थाना में हरीश मिथिलेश के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था ।दो माह बीत जाने के बाद भी हरीश नेमी का पैसा नहीं लौटाया तब नेमी ने फिर उस बात की जानकारी थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने बालोद थाने से टीम भेजकर आरोपी को उसके ससुराल भखारा से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में विवेचना जारी है।
नेताओं का करीबी बताता था आरोपी
बता दें कि आरोपी हरीश अपने आप को बालोद नगर के प्रतिष्ठित नेताओं का करीबी बताता था ताकि पुलिसिया कार्यवाही से बच सकें। लेकिन बालोद पुलिस की कार्यशैली की पारदर्शिता के चलते वह गलती करने के बाद पुलिस की नजर से बच नहीं पाया और आखिरकार पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में कस लिया।




