कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया हनुमान चालीसा पाठ, भाजपा की जीत के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद* *भाजपा का हर कार्यकर्ता हनुमान जी की सेवा और समर्पण भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कर रहा काम : भावना बोहरा*

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं के साथ किया हनुमान चालीसा पाठ, भाजपा की जीत के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद*

*भाजपा का हर कार्यकर्ता हनुमान जी की सेवा और समर्पण भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कर रहा काम : भावना बोहरा*

कवर्धा, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा की जीत की कामना कर जनता से समर्थन व आशीर्वाद माँगा। उड़ियाखुर्द, कारेसरा, हथलेवा, गोछिया, बगदई, ढोरली, दरिगंवा, पटपर, ढोढमा नवापारा, बीजा बैरागी, मजगाँव और झाड़ूटोला में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को नरेंद्र मोदी की योजनाओं और विष्णु देव सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देकर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर ढोढमा नवापारा में भावना बोहरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पवनपुत्र का समर्पण भाव समस्त रामभक्तों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनकी कृपा से भारत के प्रधानमंत्री विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी कृपा और आशीर्वाद हम सभी के साथ हैं और लोकसभा चुनाव में हनुमान जी और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हम जीत का परचम जरुर लहरायेंगे और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इस वर्ष रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देश में एक अलग ही उत्साह और आनंद दिखाई दे रहा है। इस उत्साह और आनंद की वजह अयोध्या में निर्मित राम लला के भव्य-नव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण है जिसके लिए नरेंद्र मोदी जी के साथ करोड़ों कार्यकर्ता, देशवासी और कारसेवक समर्पित रहे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज हम सभी ने इस उत्सव को भव्य बनाने के लिए यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता का भी अपार उत्साह देखने को मिला। प्रभु श्रीराम के प्रति जनमानस में आस्था और हनुमान जी के प्रति उनकी निष्ठा से अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हम जरुर पूरा करेंगे और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत को निरन्तर विकास पथ पर गतिमान करेंगे। अयोध्या में निर्मित राम मंदिर हमारे लिए आस्था का वह केंद्र बिंदु है जिसके लिए स्व अटल जी से लेकर लाल कृष्ण आडवानी जी ने हमेशा प्रयास किया और आज उनके मार्गदर्शन एवं संकल्पों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने आगे कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी हमें भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं।जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी, लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर समाहित शक्तियों का आभास कर चुका है और लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button