स्वर्णकार समाज ने समाज के वरिष्ठजनों का किया सम्मान, दानदाताओं ने किया विशेष सहयोग। कवर्धा। स्वर्णकार समाज ने अपने सामाजिक भवन में समाज के कुछ वरिष्ठ जनों के सामाजिक सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आहूत किया जिसमें समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले तथा सामाजिक एकता में संबल प्रदान करने वाले वरिष्ठजनों का समाज के द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी निखिलेश शरण सोनी ने बताया, समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी के मार्गनिर्देशन में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश तथा स्वर्णकार समाज के पूज्यनीय अजमीढ़ जी महाराज के पूजन पश्चात अभिनंदन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ बलदाऊ प्रसाद सोनी, गिरधर सोनी, राधेश्याम सोनी, दौवा प्रसाद सोनी, रमेश सोनी, विष्णु प्रसाद सोनी, नंदू सोनी, बिसाहू प्रसाद सोनी, प्रहलाद सोनी, गणेश सोनी (रिटा.वन), रामू सोनी, रमेश सोनी (शिक्षक), धन्ना सोनी, भरत सोनी (अधि.), संतोष सोनी, गोपाल सोनी, मोहन लाल सोनी, नंदकिशोर सोनी, घनश्याम सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, अशोक सोनी, राजेंद्र सोनी (लल्ला), सुदर्शन सोनी, छेदी प्रसाद सोनी, मधुसूदन सोनी, बुलाकी सोनी आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सोनी, गिरधर सोनी, बेदी प्रसाद सोनी, दिलेश्वर सोनी, नितिन सोनी, राजेंद्र सोनी, तथा बलदाऊ प्रसाद सोनी ने समाज को चंदे के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विशेष मार्गदर्शक राजेंद्र सोनी ने किया। इस अवसर पर सामाजिक सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। Spread the love Post navigation कांग्रेस के पांच वर्ष का कुशासन समाप्त हुआ अब छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय हुआ है : विष्णु देव साय* *छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के विकासवादी नीति और मोदी जी की गारंटी के साथ हैं : अरुण साव* *भाजपा एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है: भावना बोहरा* 24 अप्रैल को शाम 06 बजे थमेगा चुनावी शोर-गुल राजनैतिक दलों को क्या करना है अथवा क्या नहीं करना है इस संबंध में वृस्तृत दिशा-निर्देश जारी मतदान समाप्ति के 48 घंटा पूर्व किसी भी मतदान केन्द्र के 200 मीटर परिधि में चुनावी प्रचार-प्रसार, राजनीतिक दल का प्रवेश निषेध