कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति राजनांदगाँव : बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवळाल सिन्हा का क्षेत्र में धुआधार प्रचार जारी। ་ कवर्धा,,,,बहुजन समाज पार्टी के राजनांदगाँव लोकसभा प्रत्याशी श्री देवलाल सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक मुख्यमंत्री के रूप में फेल हो चुके हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें विधानसभा में “”” हराने का काम किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी श्री संतोष पांडे जी अपने सांसद कार्यकाल में कभी भी क्षेत्र के मुद्दों को सदन में उठाने का कार्य नहीं किया। क्षेत्र की जनता ने कभी भी उनको अपने जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच नहीं पाया, जिससे जनता में उनके प्रति खासी नाराजगी है। राज्य के गृहमंत्री स्थानीय होने से यहाँ की जनता काफी खुश थी कि अब यहाँ पर कानून व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन आज स्थिति यह है कि प्रत्येक सप्ताह में कहीं न कहीं हत्या की घटना हो रही है जिसमें यहाँ के स्थानीय निवासी जिनमें भी विशेष रूप से आदिवासी समाज ही ज्यादा शिकार हो रहा है। अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग समाज भी इस तरह की घटनाओं का शिकार हो रहा है। आज कवर्धा में शक्कर की कारखानों में स्थानीय भर्ती में आरसन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। किसानों को शेयर होल्डर बनाने का कार्य अभी भी अधूरा है। किसान अपना गन्ना बिक्री करने के बाद बाद महीनों तक पर्ची के लिए इंतजार करते रहता है। बहुजन समाज पार्टी केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच में पहुँच रही हैं। जनता का अपार समर्थन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री देवलाल सिन्हा को मिल रहा है। राजनांदगाँव लोकसभा में बसपा के उपस्थिति से लड़ाई त्रिंकोलीय हो गई है। अप्रत्याशित परिणाम भी आ सकता है, ऐसी संभावना है। प्रेस से मिलने के दौरान बस्पा छ. ग. के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व जोन प्रभारी श्री हेमन्त दोयाम, जोन प्रभारी डॉ. जयप्रकाश बंजारे, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाधार बघेल, पूर्व जिला महासचिव शशिवपूर बंजारे उपस्थित थे। Spread the love Post navigation कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वन्यप्राणी सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, रात्रि गश्त, अवैध अतिक्रमण एवं क्षेत्र सुरक्षा को लेकर किये जा रहे भरसक प्रयास *राजनांदगांव लोक सभा क्षेत्र से जनता की पहली पसंद बसपा के हाथी छाप वाला देवलाल सिन्हा !* *राज्य के ग्रह मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए देवलाल सिन्हा ने कहा हर हप्ता आदिवासी पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति के लोगों का हत्या हो रहा है क्यो ?* *वर्तमान सांसद से नाराज़ हैं मतदाता और कार्यकर्ता तो भुपेश बघेल जनता के द्वारा नकारें हुए हैं* *भृष्ट्राचार पर भी जल जीवन मिशन वा बकेला डायवर्सन में अधिकारी मंत्री विधायक का मिलीभगत बता कर असल चेहरा उजागर कर दिया भाजपा का*