कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*मोदी जी का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है, इस संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को चुनें : भावना बोहरा*

*कांग्रेस के कुशासन को दोबारा नहीं देखना चाहती छत्तीसगढ़ की जनता, लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटों पर करेगी जीत दर्ज : भावना बोहरा*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुँच रही है हैं और मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कर भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को उन्होंने दुल्लापुर मंडल में जनसंपर्क कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विषयों पर चर्चा की तत्पश्चात ग्राम छीरपानी, अमरपुर, उदका एवं लालपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरन उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भी चर्चा की और 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर देशहित व जनसेवा के अनवरत कार्य कर रहें हैं, उनके इन कार्यों के प्रति जनता, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में प्रचंड जीत के साथ देशभर में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के कुशासन में प्रदेश की जनता ने दमनकारी नीतियों, भ्रष्टाचार, घोटाले और अव्यवस्थाओं को देखा है। जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है इसलिए लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार के साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी जनता के अपार समर्थन से हम राजनांदगांव लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।भाजपा हमेशा ही विकास और राष्ट्रहित के विषय को लेकर चुनाव लड़ती है क्योंकि हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने शिक्षा से अनुसंधान, इंफ्रास्ट्रक्चर से सुरक्षा, अन्तरिक्ष से सैन्य शक्ति और विकास से सुशासन के पथ पर जो उपलब्धियां अर्जित की हैं उससे पूरे विश्व में भारत की शाख मजबूत हुई है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि जी-20 की अगुवाई हो या राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाने के साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम, चंद्रयान मिशन की सफलता हो या हमारे सैन्य व सुरक्षाबलों को सशक्त बनाना मोदी सरकार ने लगातार बड़े और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत को सशक्त बनाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में भी डबल इंजन की हमारी भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भी महज 100 दिनों के भीतर अपने प्रमुख घोषणाओं को पूरा करके यह दिखाया है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। मोदी जी की गारंटी केवल चुनावी घोषणाएं नहीं बल्कि जनता के हित,अधिकार,सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का रोड मैप होता है जो उनके साथ-साथ प्रदेश की समृद्धि को भी आगे ले जाता है। आज प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है, किसानों के दो वर्ष का बकाया बोनस उन्हें दिया गया, 31000 रुपए में धान की खरीदी की गई, कांग्रेस द्वारा रोके गए 18 लाख परिवारों के आवास को हमारी सरकार ने स्वीकृति दी। इन सभी कार्यों और भाजपा की विकास नीतियों से जनता के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन आया है उससे एक बार फिर से जनता नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

विदित हो कि गुरुवार को भी उन्होंने ग्राम सोढा, अंधियारखोर, प्रतापपुर, खैरवारकला, कुंडा एवं बेलमुडा में जनसंपर्क किया तथा कुंडा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ आयोजित जनसभा को संबोधित किया। भावना बोहरा द्वारा लगातार अपने विधानसभा में सक्रियता से जनता के बीच जाकर उनसे संवाद कर रही है साथ ही उनकी समस्याओं का भी निराकरण कर रही है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़