कवर्धा

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना पेराई बंद होने की द्वितीय सूचना जारी

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना पेराई बंद होने की द्वितीय सूचना जारी

कवर्धा, डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के एमडी ने बताया कि कारखाने का पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना खरीदी का 08 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है। कारखाना में गन्ना खरीदी के लिए संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जिले के ऐसे गन्ना उत्पादक कृषकगण जिन्हें किन्हीं कारणों से गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय नहीं हुआ हो, कृपया वे तत्काल भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के गन्ना विभाग, अपने क्षेत्र सहायक से सम्पर्क कर गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिन गन्ना उत्पादक कृषकों ने अपना शेष गन्ने को जूस, बीज एवं गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा हो तथा शक्कर कारखाना कवर्धा में पेराई के लिए विक्रय नही करना चाहते ऐसे किसान कृपया कारखाने के गन्ना विभाग को लिखित रुप से सूचित करें।
उन्होंने समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष 08 अप्रैल 2024 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि तक गन्ना, शक्कर कारखाना को उपलब्ध नहीं करने पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा किसी भी क्षतिपूर्ति, दावा के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button