रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए।

सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से सतत् प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विधानसभा की गौरवशाली परम्परा और समृद्ध होगी। इस हॉल का उपयोग लोकसभा के सेंट्रल हाल के समान विधायकगण, पूर्व विधायक और वरिष्ठ मीडिया कर्मी के लिए एवं विविध आयोजनों के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के कार्यकाल में विधानसभा की कार्यवाही को एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी विधायकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हॉल को जीवंत करने के लिए जो भी सुझाव और सहमति बनेगी सरकार उसे पूरा करेगी।

इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. महंत के एक वर्ष के कार्यकाल की बधाई देते हुए उनके व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक कार्यों की सराहना की। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यशैली का अन्य राज्यों में सराहना का भी उन्होंने उल्लेख किया। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने तैलचित्र के अनावरण के लिए बधाई देते हुए सेंट्रल हाल को जीवंत रखने और रियायती दर पर जलपान और भोजन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

Spread the love

You missed

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट