कवर्धा वनमंडलाधिकारी चुडा़मणी सिंह के कार्य काल  में करोड़ों रुपये का घपला हुआ है  जिसकी  शिकायत ,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति ने डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा जी से जांच कराने की मांग किया है

कवर्धा चुडा़मणी सिंह वनमंडलाधिकारी वनमंडल कवर्धा में जब से पदस्थ हुए है तब से आज दिनांक 17 , 3,2024,तक केम्पा मद से सभी रेंज में कराये गये निर्माण कारियों की अगर सी बी आई से जांच कराई जाए तो फारेस्ट गाड , रेंजर, डिप्टी रेंजर, एस डी ओ, एवं आंख बंद कर के चेक काटने वाले वनमंडलाधिकारी सहित सभी  के उपर हो  सक्ती है कार्यवाही ? आप को बतादूँ कि मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासन काल  कवर्धा वन मंडल के अन्तर्गत तितरी परिक्षेत्र में सौ वर्ष पुराने हरे सागोन  की अवैध कटाई  की गई थी,  उक्त अवैध कटाई में जांच होने पर फारेस्ट गाड से लेकर वनमंडलाधिकारी तक कार्यवाही हुई थी ,याने फारेस्ट गाड डिप्टी रेंज , रेंजर, एस डी ओ एवं वनमंडलाधिकारी तक ससपेंड हुए थे ,तितरी परिक्षेत्र  की शिकायत भी मुख्यमंत्री अजीत जोगी को   मेरा द्वारा किया गया था इसी तरह वनमंडलाधिकारी श्री चुडा़मणी सिंह कवर्धा को 14,7,2023 को पंडरिया पुर्व परिक्षेत्र अंतर्गत कोदवा एवं चतरी परिसर के कक्ष क्र, पी, एफ, 522,एवं, 528, में कैम्पा मद से कराये गये डब्ल्यू, बी एम मार्ग निर्माण कार्य की शिकायत किया गया था लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद वनमंडलाधिकारी श्री चुडा़मणी द्वारा जांच नहीं कराया गया, तब  मेरे द्वारा कवर्धा विधायक, ग्रृह मंत्री डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी से शिकायत किया गया तब आन्नफान्न में उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा अधीक्षक भोरमदेव अभ्यारण कवर्धा ,एवं उप वनमंडलाधिकारी लोहारा से जांच कराया गया, जांच के दौरान शिकायत कर्ता को नहीं बुलाया गया तथा जांच में भारी मात्रा में लिपा पोती किया गया है, शिकायत कर्ता डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति ने श्री विजय शर्मा डिप्टी सीएम एवं ग्रृह मंत्री से मांग किया है कि जांच कर्ता उप वनमंडलाधिकारी अधीक्षक भोरमदेव अभ्यारण कवर्धा ,एवं उप वनमंडलाधिकारी सहसपुर लोहारा को ससपेंड कर कक्ष क्र,पी एफ 522,एवं 528, में कराये गये डब्ल्यू बी एम मार्ग निर्माण कार्य की तकनीकी   विशेषज्ञों द्वारा  उच्चस्तरीय जांच कराई जाने की  मांग श्री विजय शर्मा डिप्टी सीएम जी से किया है

Spread the love

You missed