कवर्धा

भुत-प्रेत संग कवर्धा वासी बने बाराती,महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की भव्य बारात : शिव भजन मे झूमें श्रद्धालू

कवर्धा,, डी एन योगी कबीर साहेब

भुत-प्रेत संग कवर्धा वासी बने बाराती,महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की भव्य बारात
: शिव भजन मे झूमें श्रद्धालू

कवर्धा,,,,बारात पहुंचने के बाद विवाह के पूर्व एवं बाद मे गाजे बाजे के साथ पंडित सुमित भारद्वाज द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गयी जिसमें भुत प्रेत संग हजारों कवर्धा वासी झूमते रहे.

दिव्य विवाह के बाद भष्म आरती का आयोजन हुआ

भारत माता प्रतिमा प्रांगण में हजारों धर्मप्रिय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान शिव एवं माता गौरी का पूरे विधि विधानों से दिव्य विवाह संपन्न हुआ।

जिसके बाद भगवान श्री महाकाल की भस्म आरती की गई जिसे हर कोई श्रध्दापूवर्क देखते रह गया एवं शिव भक्ति में लीन हो गया।

महाआरती हुई

भष्म आरती के पश्चात भगवान शिव-माता गौरी,भगवान श्री महाकाल की दिव्य महाआरती हुई जिसका सभी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।

महाप्रसाद का हुआ वितरण

कार्यक्रम स्थल मे श्रद्धालुओं के लिये द्वारा भंडारा किया गया जिसमें वेदांत शर्मा, निखिल यदु, सूर्या गुप्ता,अखिल गुप्ता,अमिताभ गुप्ता,आशुतोष श्रीवास्तव,अभिनव तैयारी,भूपेंद्र कौशिक,प्रांजल यदु, समेत अन्य द्वारा सेवा की गयी.

इसके अतरिक्त जोधपुरी स्वीट्स द्वारा निर्मित 41 किलो के लड्डू से बाबा महाकाल एवं महागौरी को भोग लगाया गया जिसके बाद जनमानस मे प्रसाद का वितरण किया गया.

आयोजकों ने किया सहयोगियों,जनप्रतिनिधियों,श्रद्धालुओं,प्रशासन,पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया.

आयोजन समिति के सुधीर केशरवानी,आकाश यदु,निक्कू आमदे,अंकित देवांगन,

केतुल नाग,नीरज चंद्रवंशी,अभिषेक आमदे,राजा झरिया,यकीन ठाकुर,रूपेश चंद्रवंशी,कन्नू आमदे,गणेश सोनी,लेखा चन्द्रवंशी,अंकित,करण धर्मी,रितेश यदु,अविनाश गुप्ता,अमित धुर्वे,निमेश चन्द्रवंशी,शुभम शर्मा,प्रशांत मिश्रा,लोकेंद्र ठाकुर,रूपेश श्रीवास,मनीष,सौरभ नामदेव, प्रतिक मिश्रा के सदस्य कार्यक्रम मे व्यवस्था मे सक्रिय रहे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button