कवर्धा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने लिया वनांचल क्षेत्र के कुई कुक्दुर ग्राम में जोंन स्तरीय बैठक

 कवर्धा,,डी एन योगी

कवर्धा,,अध्यक्ष नीलू चंद्रवंश* ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहा है ऐसे में वनांचल क्षेत्रो में भी इसका खतरा बढ़ते जा रहा है इसलिए इस समस्या से निपटने हेतु क्षेत्र की सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे आना है एवं लोगो को कोरोना की समस्या एवं बचाव को बताते हुए जागरुक करना है साथ ही कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी वस्तुएं आमजन को उपलब्ध करने में सहयोग करना, श्री चंद्रवंशी ने गोधन न्याय योजना को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को कहा की गोधन न्याय योजना हमारे छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत गोबर विक्रेता पशुपालको से गोबर खरीद कर बिक्री की राशी का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में डाला जायेगा राज्य शासन ने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन कम्प्यूटरकृत के लिए प्रबंधन प्रणाली का सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किया है इसके अनुसार गोबर की खरीदी बिक्री एवं वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जायेगा इस योजना से किसानो को प्रत्यक्ष तौर पे लाभ मिलेगा सरकार पशुपालकों से गोबर खरीदी कर उसका वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर कम दर में किसानो को उपलब्ध कराएगी जिससे मृदा के लिए हानिकारक रासायनिक खादों की उपयोगिता में कमी आएगी एवं मिटटी की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होगी जिससे फसलों का अधिक पैदावार का मुनाफा किसानो को मिलेगा, जिला अध्यक्ष *नीलू चंद्रवंशी* ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा की इस कोरोना महामारी जैसे विपदा की विकट घडी में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को आमजन के मदद के लिए आगे आना है साथ ही उनके समस्याओं का निराकरण करने में उनकी सहायता कांग्रेस कार्यकर्ता को करनी है आगे उन्होंने कहा यदि आपसे उनका निराकरण संभव नही हो पा रहा है तो आप बूथ/ सेक्टर प्रभारियों का मदद ले यदि उनसे भी संभव न हो पाए तो आप जोंन प्रभारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों से मदद मांगे अगर यदि उन सभी से समस्या का निवारण न हो तो आप मुझे सेक्टर प्रभारियों के माध्यम से सूचित करें मैं अपने स्तर पर आपके समस्या का निवारण करूँगा साथ ही यदि आवश्यकता हो तो विधायक मंत्री एवं सम्बंधित अधिकारी से बात कर आपकी समस्या का निवारण करने का प्रयास करूँगा l बैठक में *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष कौशल चंद्राकर*,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी, सेवादल के जिलाध्यक्ष मुकेश झरिया *लक्ष्मण चंद्रवंशी* ,ललित धुर्वे ,साहू कोठारी ,रमेश मराबी ,परशु माटले ,चैतराम परस्ते ,रमेश ठाकुर ,संतराम धुर्वे ,कृष्णा कुशाम एवं समस्त पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे l

Spread the love

Related Articles

Back to top button