कवर्धा

केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की मंत्री श्री अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

मंत्री श्री अग्रवाल ने भोरमदेव मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भगवान शिव में जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद श्री उमंग पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलुजा, श्री गणेश तिवारी, श्री रामकुमार ठाकुर, योगेश्वर नाथ योगी, श्री सनत साहू, सुनील दोशी, श्री विजय पाली, श्री जितेन्द्र दुबे, श्री अजय सिंह ठाकुर, श्री डोनेश सिंह, श्री सौरभ शर्मा, श्री राहुल ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कवर्धा धर्मनगरी है। छत्तीसगढ़ के पुरातत्व, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर कबीरधाम जिले में स्थित है। राज्य के इस प्रमुख पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए छतीसगढ़ सरकार काम करेगी। आने वाले समय मे भोरमदेव मंदिर और मंदिर से चिल्फी घाटी पहुँचमार्ग को और बेहतर बनाया जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button