कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी एन योगी की रिपोर्ट** कवर्धा से उठी बड़ी बहस – सिस्टम पर सवाल या जिम्मेदारी से बचना?** नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे माहौल को गरमा दिया। मंच से दिया गया बयान

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
डी एन योगी की रिपोर्ट**
कवर्धा से उठी बड़ी बहस – सिस्टम पर सवाल या जिम्मेदारी से बचना?**

नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे माहौल को गरमा दिया।
मंच से दिया गया बयान
कवर्धा के नारायणी होटल में आयोजित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना VB.G.RAM.G. को लेकर मीडिया कार्यशाला उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे माहौल को गरमा दिया।
मंच से दिया गया बयान —
“भ्रष्टाचार की बात नहीं है… भ्रष्टाचार तो होता रहेगा… तुम भी भ्रष्ट, मैं भी भ्रष्ट… इसलिए हर काम में इसका कोई महत्व नहीं है।”
अब सवालों की झड़ी —
क्या यह बयान सिस्टम की सच्चाई को उजागर करता है?
या फिर यह जिम्मेदारी से बचने की मानसिकता को दर्शाता है?
क्या आम जनता इसी सोच के साथ योजनाओं पर भरोसा करे?
क्या है VB.G.RAM.G. योजना?
1 अप्रैल 2026 से छत्तीसगढ़ में लागू होने जा रही है
साल में 120 दिन रोजगार देने का दावा
65 दिन की निर्धारित छुट्टी
किसानों के लिए विशेष प्रावधान
इस दौरान कबीरधाम कलेक्टर ने योजना को किसानों और मजदूरों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि खेती के समय मजदूरों को छुट्टी दी जाएगी ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो।
लेकिन बड़ा सवाल वही —
जब उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार लोग ही भ्रष्टाचार को “सामान्य” बताने लगें,
तो क्या व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बचती है?
जनता में आक्रोश, सोशल मीडिया पर तेज प्रतिक्रियाएं!
लोग पूछ रहे हैं —
क्या ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई होगी?
या फिर यह बयान भी अन्य बयानों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
आप क्या सोचते हैं?
क्या यह बयान सही है या गलत?
कमेंट कर अपनी राय जरूर दें
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button