कवर्धा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से बैटरी चलित ट्राइसिकल पाकर प्रदीप साहू के चेहरे में आई खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास श्री प्रदीप साहू और गोवर्धन ठाकुर ने बैटरी चलित ट्राइसिकल मिलने पर उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से बैटरी चलित ट्राइसिकल पाकर प्रदीप साहू के चेहरे में आई खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

श्री प्रदीप साहू और गोवर्धन ठाकुर ने बैटरी चलित ट्राइसिकल मिलने पर उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

कवर्धा, । आज देर रात छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मोबाइल पर फोन आया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को सीधे मोबाइल पर प्रदीप साहू ने कॉल किया और अपनी परेशानियां बताई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदीप साहू से विनम्रता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कहा अगले यानी गुरुवार को मैं कवर्धा के दौरे पर रहूंगा। सुबह 11 बजे आपकी समस्याएं दूर हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने वायदे को पूरा करते हुए आज सुबह गुरुवार को सुबह श्री प्रदीप साहू से कलेक्ट्रोरेट परिसर में भेंट की और उन्हें बैटरी चलित ट्राइसिकल भेंट की।
प्रदीप साहू मूलतः कबीरधाम जिले के ग्राम जेवड़न का रहने वाला है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। चल फिर नही पाने के कारण वह बहुत दिनों से परेशान था। उन्होंने इससे पहले बैटरीचलित ट्राइसिकल के लिए मांग की थी, उन्हें नही मिल पा रहा था। ट्राइसिकल मिलने के बाद दिव्यांग श्री प्रदीप साहू का आत्मविश्वास बढ़ गया है। वह बहुत खुश है। उन्होंने बताया अब आसानी से अपने घरेलू काम कर सकता है। प्रदीप साहू ने ट्राइसिकल मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देशानुसार वार्ड नम्बर 19 कवर्धा के निवासी श्री गोवर्धन सिंह ठाकुर को समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button