कवर्धा

 मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना, सुगंधित चावल से महकेगा राम मंदिर की रसोई

 मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए 300 मीट्रिक सुगंधित चावल किया रवाना, सुगंधित चावल से महकेगा राम मंदिर की रसोई
कवर्धा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की रसोई छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से महकेगी। शनिवार को रायपुर के राम मंदिर से 3 सौ मिट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। 11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button