कवर्धारायपुर

छत्तीसगढ़ में सीबीआई करेगी ताबड़तोड़ कारवाई,, भाजपा नेता का बयान

 भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन ,आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि संगठनात्कम बैठक हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक आयोजित की गई हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने डिप्टी सीएम के पद को असंवैधानिक बताया। इस मामले में सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि संविधान ने उनका जो हिसाब किया, पहले उसका ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनाती हैं। नितिन नबीन ने कहा कि पूर्व मंत्री अकबर कवर्धा से लेकर रायपुर तक आतताई मचाए हुए थे। अब सबकी जांच होगी, अब उसकी चिंता करें। पहले सीबीआई को आने नहीं देते थे, अब सीबीआई भी आएगी और जांच भी होगी।
[ छत्तीसगढ़ में सीबीआई करेगी ताबड़तोड़ कारवाई,, भाजपा नेता का बयान

Spread the love

Related Articles

Back to top button