कवर्धा

डॉक्टर हेडगेवार का स्वप्न था राष्ट्र और समाज का उत्थान- उत्तर यादव

  1. कवर्धा, डी एन योगी कबीर क्रांति

डॉक्टर हेडगेवार का स्वप्न था राष्ट्र और समाज का उत्थान- उत्तर यादव
कवर्धा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ प्राथमिक/ विशेष प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग 2023 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर भागूटोला में किया जा रहा है. प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का शुभारंभ प्रांत किसान कार्य प्रमुख उत्तर यादव, वर्ग कार्यवाह हलधरनाथ योगी, विशेष प्राथमिक वर्ग कार्यवाह राधेश्याम पाली, वर्ग पलक लखन साहू ने दीप प्रज्वलित कर, भारत माता के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। सुभाषित , अमृत वचन वर्ग गीत कदम निरंतर चलते जिनके श्रम जिनका अविराम है विजय सुनिश्चित होती उनकी घोषित यह परिणाम है। प्रांत किसान कार्य प्रमुख उत्तर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से निरंतर राष्ट्रोत्कर्ष के लिए प्रयत्नशील है, इस हेतु संघ तरुणों में चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करता है।
सौ साल का होने वाला है संघ डॉक्टर साहब जन्मजात देशभक्त थे विद्यार्थी जीवन से ही समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे वंदे मातरम आंदोलन में शामिल रहे । जिस समय वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोह माना जाता था। पढ़ाई के दौरान अनुशीलन समिति से जुड़े रहे। कांग्रेस देश की आजादी के लिए लड़ने वाली प्रमुख संस्था थी डॉक्टर साहब उसमें भी जुड़े रहे।
डॉक्टर साहब ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की हिंदू भाव को जागृत करना। शक्ति के आधार पर समस्याएं हल हो सकती और शक्ति का आधार संगठन है। चरित्रसमान, शक्तिशाली, राष्ट्रभक्ति लोगों से ओतप्रोत, अनुशासित के निर्माण के लिए संघ स्थापना की जिनका स्वपन था राष्ट्र और समाज का उत्थान।
शत्रुहन नेताम, रवि वर्मा, रामनाथ राजपूत, शत्रुहन ठाकुर , मनहरण बर्वे, सीताराम धुर्वे, कन्हैया साहू, राजकुमार विश्वकर्मा, होरीलाल गबेल, किशोर प्रजापति,भुवन यादव, प्रहलाद साहू, अभिषेक दुबे, परसराम चंद्राकर, कपिल दास मानिकपुरी, राजेश जायसवाल, सुर्यकांत सोनी, संदीप साहू, आशुतोष पांडे, पृथ्वीराज धुर्वे आदि वरिष्ठ, बाल स्वंयसेवक प्राथमिक वर्ग को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

संजय धुर्वे
*जिला प्रचार प्रमुख*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
जिला- कबीरधाम छग
📱9907747011

Spread the love

Related Articles

Back to top button