कवर्धादुर्ग

स्वच्छता अभियान के साथ जुड़ा सुराजी गांव का गौठान

गौठान में काम करने वाले महिला और पुरूषों के लिए बनेगा शौचालय

कवर्धा,  सुराजी गांव योजनांतर्गत कबीरधम जिले में पहला चरण पर 74 ग्रामों में गौठान का निर्माण कराया गया है। इन सभी नए गौठानों में काम करने वाले महिला और पुरूष के लिए एक-एक नग शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत योजना से किया जाएगा। प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रूपए की दर से निर्माण कार्य की स्वीकृति जिला पंचायत स्तर पर जारी कर दी गई है। सभी गौठानों में शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को दी गई है।
जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने बताया की स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चूके है। नवनिर्मित गौठानों में आजीविका संवर्धन के तहत ग्रामीणों को रोजगार के बहुत से अवसर मिलेंगे जिसके लिए वे दिन भर गौठानों में रूकेंगे इस हेतु सभी गौठानों में महिला एवं पुरूषों के लिए पृथक-पृथक शौचालयों कि व्यवस्था की जा रही है। श्री विजय दयाराम ने आगे बताया की कुल 148 नग शौचालय के लिए 17.76 लाख रूपये की लागत से शौचालय निर्माण का कार्य गौठान में किया जा रहा है जो कि व्यक्तिगत परिवारिक शौचालय के डिजाइन अनुरूप बनाया जायेगा।
निर्माण कार्य के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को दो किस्तों में राशि का भुगतान होगा। आधा कार्य करने पर प्रथम किस्त तथा कार्य पूर्ण होने के साथ कार्य पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर बची हुई पूरी राशि दे दी जायेगी। ज्ञात हो की नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना राज्य सरकार की सबसे प्रमुख योजना मे से एक है। जिसमे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए रोजगार के बहुत से अवसर उपलब्ध होंगे। जिसके लिए गौठान में ग्रामीणों तथा आमजनों का आना-जाना लगा रहेगा। स्वच्छता अभियान के तहत गौठान की साफ-सफाई बनाये रखने के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में बोड़ला विकासखण्ड के 23, कवर्धा विकासखण्ड के 17, स.लोहारा विकासखण्ड के 15 एवं पण्डरिया विकासखण्ड के 19 ग्रामों के गौठान में शौचालय का निर्माण होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button