कवर्धा

कांग्रेस पार्षद का बार सील किया गया है. पार्षद पर आरोप है कि वो अपने बार में अवैध तरीके से लोगों को शराब परोस रहे थे और ये खेल पिछले 3 वर्षों से चल रहा था. पूरा मामला कवर्धा का है और पार्षद का नाम अशोक सिंह है.

,,कांग्रेस पार्षद का बार सील किया गया है. पार्षद पर आरोप है कि वो अपने बार में अवैध तरीके से लोगों को शराब परोस रहे थे और ये खेल पिछले 3 वर्षों से चल रहा था. पूरा मामला कवर्धा का है और पार्षद का नाम  अशोक सिंह है.

कवर्धा,,,,जानकारी के मुताबिक कवर्धा शहर के मिनीमाता चौक पर नेशनल हाइवे 30 पर जगदम्बा होटल में संचालित व्यावसायिक क्लब को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है. उक्त होटल मां दंतेश्वरी वार्ड-16 के कांग्रेस समर्थित पार्षद अशोक सिंह का है. आरोप है कि कांग्रेसी पार्षद अशोक सिंह ने अपनी पत्नी रूबी सिंह के नाम पर व्यावसायिक क्लब के लिए एफएल- 4(क) का लाइसेंस लेकर होटल पर बार का बोर्ड लगा दिया था.

प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यहां पिछले 3 साल से क्लब सदस्यों के अलावा बाहरी लोगों को शराब परोसी जा रही थी. यहां पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की अवैध शराब खपाने की शिकायत भी मिल चुकी है. कवर्धा के नंदी विहार कॉलोनी के पास नेशनल हाइवे किनारे देशी व अंग्रेजी शराब दुकान मौजूद हैं. जिस जमीन पर ये शराब दुकान खोली गई है, वह कांग्रेस पार्षद अशोक सिंह का है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button