कवर्धा

नगरीय क्षेत्रांतर्गत मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति व नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व एहतियात बरतने हेतु नगर पालिका कार्यालय को सैनेटाईज करते हुए आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

कवर्धा। नगरीय क्षेत्रांतर्गत मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति व नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व एहतियात बरतने हेतु नगर पालिका कार्यालय को सैनेटाईज करते हुए आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। जनसामान्य लोगों को सूचित किया जाता है कि नगर पालिका कार्यालय दफ्तर को आगामी आदेश पर्यंत तक सील कर दिया गया है नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी से अपील है कि कार्यालय संबंधी आवश्यक कार्य अपनी शिकायत/समस्या हेतु कार्यालय फोन नं. 07741-232226 एवं निदान 1100 में फोन करके दर्ज करा सकते है उन्होनें सभी पार्षदों से अनुरोध भी किया है कि अपनी वार्ड की समस्या अपने वार्ड में ही सुलझाने का प्रयास करें। आपको होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button