कवर्धा

:-विधायक महोदया श्रीमती ममता चंद्राकर द्वारा आम जनता से अपील :-

:-विधायक महोदया श्रीमती ममता चंद्राकर द्वारा आम जनता से अपील :-
विधानसभा पंडरिया में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण और सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र पंडरिया में दो नए कोरोना संक्रमितों के मिलने पर क्षेत्र के समस्त जनमानस से अपील की जाती है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें और जो लोग पंडरिया नगर में पाए गए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में अथवा उनके संपर्क में आए किसी अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आए हो तो, वे निर्धारित समयावधि तक अपने घरों पर आईसोलेट होकर रहें। इस विषम परिस्थिति में विधायक कार्यालय में भी भीड़ को नियंत्रित करने लोगों से फिलहाल विधायक कार्यालय न आने की अपील की जाती है। अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर मोबाईल पर संपर्क किया जा सकता है।
*कोरोना संक्रमण से बचाव, नियंत्रण एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन का पालन कर सहयोग प्रदान करें।*

*श्रीमती ममता चंद्राकर*
*विधायक पंडरिया*

========================================

Spread the love

Related Articles

Back to top button