कवर्धा

केबिनेट मंत्री मो, अकबर पहुंचे पत्रकार राजूदास एवं सूरजदास मानिकपुरी के निवास पर परिवार जनों ने मो, अकबर को संत कबीरदास की फोटो फ्रेम चित्र भेंट

केबिनेट मंत्री मो, अकबर पहुंचे पत्रकार राजूदास एवं सूरजदास मानिकपुरी के निवास पर

परिवार जनों ने मो, अकबर को संत कबीरदास की फोटो फ्रेम चित्र भेंट की

कवर्धा, डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

कवर्धा,,,। छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर बुधवार को पत्रकार श्री सूरजदास मानिकपुरी, श्री राजूदास मानिकपुरी के निवास पर पहुंचकर उनकी परिवार जनों से सौजन्य भेंट मुलाकात की और पूरे परिवारजनों से चर्चा करते हुए सभी का हाल-चाल जाना। भेंट-मुलाकात के दौरान मंत्री श्री अकबर को अवगत कराया गया कि पत्रकार सूरजदास मानिकपुरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य है। उनका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, फिलहाल घर पर है और समय-समय पर पहुच कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने उनके परिवारजनों और पत्रकार सूरजदास से चर्चा करते हुए कहा कि उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की साथ ही उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिए। इस दौरान मानिकपुरी परिवार ने केबिनेट मंत्री श्री अकबर को संत कबीरदास की तैल्यचित्र भेंट की। इसके बाद मंत्री श्री अकबर पत्रकार राजूदास मानिकपुरी के निवास भी पहुंचे। निवास पहुंचकर पूरे परिवारजनों से सौजन्य भेंट मुलाकात किए। केबिनेट मंत्री के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री राजकुमार तिवारी, श्री मोहित महेश्वरी, श्री विरेन्द्र जांगड़े सहित संबंधित वार्डो के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button