कवर्धा

कलेक्टर और एसपी ने विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर पोलमी के अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर और एसपी ने विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर पोलमी के अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया

मादक पदार्थों का परिवहन रोकने सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए

जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भण्डारण और विक्री पर रोक लगाने के लिए पांच विभागों की बनाई गई संयुक्त टीम

कवर्धा, । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन में आगामी विधान सभा निर्वाचन की तैयारियों में जिले में मादक पदार्थो के अवैध परिवहन, भण्डार और उनके विक्रय रोक लगाने के लिए कड़ी कार्यवाहीं की जा रही है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज छत्तीसगढ-मध्यप्रदेश के अमरकंटक मार्ग पर स्थिति जिले के अंतिम चेकपोस्ट पोलमी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस मार्ग पर आने और जाने वाले सभी चार पाहिया वाहनों की जांच करने और उनका रिकार्ड रखने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान पूर्व में इस मार्ग से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की रिकार्ड की जानकारी ली। कलेक्टर ने वनविभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त जांच टीम को बैरियर पर रहने के निर्देश दिए है। एसपी डॉ पल्लव ने भी ककदूर थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम और एसडीओपी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध भण्डारण, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन मिशन मोड पर है। पिछले सप्ताह चिल्फी के अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट पर एक वाहन की जांच के दौरान नगद एक करोड़ रूपए मिली थी। वही जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच चल की जा रही है। पिछले दिनों पिपरिया चौके के अंतर्गत दो गावों में शराब की अवैध बिक्री पर भी राजस्व और आबाकरी विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम कवर्धा के नेतृत्व में कार्यवाही की है।

कलेक्टर श्री महोबे ने पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों और जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन,विक्रय और भण्डारण पर गहन समीक्षा भी हो चुकी है। बैठक में आयोग के निर्देशन में जिले के सभी मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प सहित अन्य मुलभूत सुविधाएं पर चर्चा हुई थी। कलेक्टर ने मतदान दलों के रूट-चार्ट तैयार करने और बाहर से आने वाली सभी सुरक्षा फोर्स को ठहराने लिए मूलभूत सुविधाओं सहित भवनों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने के लिए विभागों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। संयुक्त टीम में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी-अमला शामिल होगें। कलेक्टर ने इन सभी विभागों के अधिकरियों के समन्वय से काम करने और निष्पक्षता सहित कठोरता से कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button