
अंधेर नगरी चौपट राजा कि कहानी कवर्धा मे हो रही साबितपत्रकारों को आबंटित भूमि पर कब्जाधारी का दावा, विवादित भूमि आबंटित कर वाहवाही लूट रहे मंत्री
कवर्धा
कवर्धा,,- “अंधेर नगरी चौपट राजा टका सेर भाजी टका शेर खाजा ” यह कहावत बचपन में हमने बहुत लोगो से सुनी थी परंतु आज सत्ता के मद पर बैठे और अपने स्वार्थ साधने के लिए कुछ लोग इस कहावत को हकीकत साबित करने में लगे हुए हैं ममला एक ऐसे गरीब परिवार का है जो भूमिहीन है और 24 वर्षों से एक जमीन पर निवासरत है पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए उस व्यक्ति ने उक्त जमीन के कुछ हिस्से पर वृक्षारोपण भी किया ताकि शासन का शासन को हरियाली और पर्यावरण मिल सके हरियाली कि गाथा प्रदेश मुख्यमंत्री व वन मंत्री ढिंढोरा पीट पीट कर आम जनता को सुना रहे हैं परंतु कुछ लोग अपनी स्वार्थ साधने के लिए शासन के इस नियम की धज्जियां उजाड़ने में लगे हुए हैं जहां पत्रकार आवास भूमि भूमि की लालच में कुछ लोग एक परिवार को निर्घर करने पर तुले हैं तो वही मंत्री जी वोट बैंक और वहवाही लूटने के लिए इन गरीब मासूमों से उनके सर का छतऔर जीवन विप का सहारा छुड़ाने पर लगे हुए हैं अब देखना यह है कि इस अंधेर नगरी चौपट राजा की कहानी कहां तक साबित होती है ।
मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा के चंद पत्रकारों को आबंटित की गई जमीन पर पहले से ही कोई और काबिज है विवादित भूमि को पत्रकारों को आबंटित कर मंत्री मोहम्मद अकबर वाहवाही लूट रहे हैं ग्राम महराजपुर निवासी पेशिलाल ओगरे ने कलेक्टर कबीरधाम को निवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि आपके द्वारा पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा पंजीयन क्रमांक 51 को आबंटित की गई खसरा क्रमांक 99 रकबा 3.662 पर प्रार्थी पहले से ही काबिज है प्रार्थी ने बताया कि वह उक्त भूमि पर 30 वर्ष से काबिज है एवं मकान बनाकर निवास कर रहा है साथ ही उक्त भूमि पर प्रार्थी फलदार वृक्ष लगाकर खेती कर रहा है उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर हमने लगभग 400 नग फलदार वृक्ष के साथ सागोन वृक्ष भी लगाए है जो शासन के मंशा के अनुरूप ही किया गया है तो हमे बेदखल कर पत्रकारों को बसाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। हमने वृक्षों को अपने बच्चे की तरह पाल पोस कर बड़ा किए है। हम भूमिहीन है हम कब्जा से नही हटेंगे प्रार्थी ने बताया कि उस जमीन के कब्जा पर अनेको बार तहसीलदार ने जुर्माना भी लिए है यदि हमें हटाना था तो 30 साल पहले हटाना था हम शासन प्रशासन से जानना चाहते है क्या गरीब को जीने का अधिकार नही है प्रार्थी पेशीलाल पिता रामलाल ओगरे ने अपने परिवार के साथ जिला प्रेस क्लब में अपने ब्यथा को पत्रकारों के सामने सुनाया और पत्रकारो को आवेदन भी दिए उन्होंने कवर्धा विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, कलेक्टर कबीरधाम सहित ग्राम पंचायत को कब्जा नही हटाने का मार्मिक अपील आवेदन देकर किया है।




