कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट मनरेगा में बड़ा खेल या सरकारी दावों की पोल? ** कबीरधाम जिले में 2,471 कार्यों पर 82 हजार से अधिक मजदूरों की तैनाती का दावा… लेकिन ज़मीन पर दिख रही जेसीबी मशीनें और गायब सूचना पटल! जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में मनरेगा योजना की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहू एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में रोजगार गारंटी योजना में भारी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे से ऊपर तक लूट मची हुई है और देखने वाला कोई नहीं।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
मनरेगा में बड़ा खेल या सरकारी दावों की पोल?
** कबीरधाम जिले में 2,471 कार्यों पर 82 हजार से अधिक मजदूरों की तैनाती का दावा…
लेकिन ज़मीन पर दिख रही जेसीबी मशीनें और गायब सूचना पटल!
जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में मनरेगा योजना की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी सीईओ शिवकुमार साहू एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी के कार्यकाल में रोजगार गारंटी योजना में भारी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे से ऊपर तक लूट मची हुई है और देखने वाला कोई नहीं।
** ग्राम पंचायत कल्याणपुर में नरवा पुनरुत्थान कार्य बना सवालों का केंद्र
पीपरटोला सरहद से सुरेश साहू के खेत तक चल रहे कार्य में ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराने का आरोप लगाया है। जबकि मनरेगा के नियमों के अनुसार ऐसे कार्य श्रम आधारित होने चाहिए।
** आरोप क्या हैं? ▪️ मशीनों से खुदाई
▪️ बाद में दिखावे के लिए कुछ मजदूर लगाए गए
▪️ असली मजदूर रोजगार से वंचित
▪️ कार्यस्थलों पर सूचना पटल गायब
▪️ मस्टर रोल और वास्तविक मजदूरों की संख्या में अंतर
** मनरेगा नियमों के अनुसार हर कार्यस्थल पर सूचना पटल लगाना अनिवार्य है, जिसमें कार्य का नाम, लागत, मजदूरों की संख्या और समय सीमा की जानकारी होनी चाहिए। लेकिन जिले के कई कार्यस्थलों पर यह जानकारी नदारद है।
** ब्लॉकवार आंकड़े
** पंडरिया विकासखंड
▪️ जारी कार्य: 792
▪️ संभावित मजदूर: 22,134
▪️ मस्टर रोल: 2,820
** सहसपुर लोहारा विकासखंड
▪️ जारी कार्य: 278
▪️ संभावित मजदूर: 17,597
▪️ मस्टर रोल: 2,013
** बोडला विकासखंड
▪️ जारी कार्य: 993
▪️ संभावित मजदूर: 26,310
▪️ मस्टर रोल: 3,416
** कवर्धा विकासखंड
▪️ जारी कार्य: 408
▪️ संभावित मजदूर: 16,302
▪️ मस्टर रोल: 1,986
? सवाल बड़ा है…
जब हजारों मजदूरों को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है तो कार्यस्थलों पर मजदूर नज़र क्यों नहीं आते?
अगर मशीनें काम कर रही हैं तो मजदूरी मद की राशि कहाँ जा रही है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि जिले के सभी मनरेगा कार्यों का स्वतंत्र भौतिक सत्यापन कराया जाए, मस्टर रोल की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मनरेगा गरीबों को रोजगार देने की योजना है या कागजों में रोजगार दिखाने का खेल?
अब जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सबकी नज़रें टिकी हैं।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट :::




