धमतरी, कबीर क्रांति 

कवर्धा,,,धमतरी। नगरसेना धमतरी में पदस्थ होमगार्ड मदनलाल सिन्हा को सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में महामहिम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना धमतरी एस.के.शुक्ला ने बताया कि सिन्हा वर्ष 1984 से होमगार्ड के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, चुनाव, बाढ़ बचाव सहित विभिन्न स्थानों पर लगी ड्यूटी का निर्वहन बखूबी निभाया। अपने ड्यूटी के दौरान उन्होंने हमेशा अनुशासन और लगनशीलता का परिचय दिया है। पदक प्राप्त होने पर महानिदेशक, होमगार्ड एवं फायर सर्विस अरूणदेव गौतम द्वारा सिन्हा को बधाई दी गई इसी तरह होमगार्ड पालक संघ के कबीरधाम जिले के अध्यक्ष डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति ने धमतरी नगर सेना में पदस्थ होमगार्ड मदनलाल सिन्हा को सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में महामहिम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया ,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति के द्वारा सिन्हा जी को बधाई दी है 

Spread the love

You missed