कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

कवर्धा, । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने 77वां
स्वतंत्रता दिवस पर पीजी कालेज मैदान में ध्वजारोहण किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए गए विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इसके अलावा कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित हुए विभागों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेज महोबे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button