कवर्धा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 9479690490, 9425852339 और 9399532137 पर संपर्क कर सकते हैं

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

कवर्धा, । जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा 20 जनवरी 2024 के लिए ऑनलाईनफार्म भरने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाईन फार्मभरने के लिए वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाकर झा ने बताया कि कबीरधाम जिले के अंतर्गत सत्र 2023-24 में जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की पांचवी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थी की आयु 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य होना चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से अपील किया है कि वे प्रत्येक विकासखंड से कम से कम 3500 विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म में रजिस्ट्रेशन करायें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए 9479690490, 9425852339 और 9399532137 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button