Uncategorizedकवर्धा

शैली श्रृंगी सिर जटा झोली भगवा भेष। कानन कुंडल भस्म लसे, शिव गोरक्ष आदेश गुरु गोरखनाथ मंदिर सोनपुरी रानी सागर कवर्धा में दिनांक 10 मई 2023 दिन बुधवार को शंभू यति गुरु गोरक्षनाथ भगवान का दिव्य प्राकट्य उत्सव का आयोजन सिद्ध दर्शनी योगी अतिंद्रनाथ जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है इस दिन सुबह गुरु गोरख नाथ मंदिर प्रांगण में योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है पश्चात गुरु गोरखनाथ जी का पूजन धूना पूजन गुरु गोरखनाथ चालीसा का सामूहिक पाठ मंगल आरती रोट हलवा का भोग एवं विशाल भंडारे का आयोजन समस्त भक्तों के लिए किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधूत योगीअतिंद्रनाथ जी महाराज करेंगे एवं मुख्य अतिथि माननीय सांसद संतोष पांडे जी रहेंगे इसके अलावा छत्तीसगढ़ प्रदेश से विशिष्ट योग्यता धारी नाथ योगी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे कुल मिलाकर यह कार्यक्रम प्रांतीय नाथ योगी समाज सम्मेलन के रूप में रहेगा जिसमें दोपहर को सामाजिक बंधुओं द्वारा पारंपरिक भजन एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी इसके पश्चात सिद्ध गुरु योगी अतिंद्रनाथ जी महाराज का शुभ मार्गदर्शन आशीर्वाद समस्त भक्तों को प्राप्त होगा कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा सायं काल को विशाल शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ संपूर्ण ग्राम में भ्रमण करते हुए भजन करते हुए सभी भक्त गुरु गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर संध्या आरती करेंगे आरती पश्चात सभी को प्रसादी वितरण की जाएगी इस तरह संपूर्ण कार्यक्रम सिद्ध योगी अतिंद्रनाथ नाथ जी महाराज के शुभ संकल्प एवं आशीर्वाद से संपन्न होगा सभी नाथ भक्त सनातन परंपरा के अनुयाई सादर आमंत्रित हैं सत नमो आदेश गुरु जी को आदे आदेश आदेश। 🕉️शिव गोरक्ष नाथाय नमः प्राकट्य महोत्सव बैशाख पूर्णिमा में पधारे हुए समस्त आत्मीयजनों का योगी चश्मा घर कवर्धा एवं योगी परिवार सोनपुर रानीसागर आपका हार्दिक अभिनन्दन करता है

Spread the love

Related Articles

Back to top button