संभाग स्तरीय विज्ञान मेले में बेलबहरा की पायल और प्रिया प्रथम बी.पी.सिंह/एमसीबी:- संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले का नाम रोशन किया। दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय प्रदर्शनी मेला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा की कक्षा बारहवीं की पायल और कक्षा ग्यारहवीं की प्रिया के द्वारा प्रस्तुत मॉडल को संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं प्रथम पुरस्कार के रुप में प्रशस्ति पत्र सहित मोबाइल फोन भी इनाम में दिया गया। होनहार बिरवान के होते चिकने पात इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्रामीण अंचल में रहने वाली छात्राओं के द्वारा रॉकेट लॉन्चिंग मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया जिसमें निर्णायक मंडलों के द्वारा सराहा गया एवं प्रथम स्थान दिया गया कुमारी पायल एवं प्रिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेल बहरा की छात्राएं हैं इन्होंने पूर्व में भी 85% के साथ उत्तीर्ण होकर हाई स्कूल में अपना परचम लहराया था इस विज्ञान प्रदर्शनी मेला में विद्यालय की ही नवमी की छात्राओं के द्वारा भी मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसे मंडल के द्वारा सराहा गया मार्गदर्शक के रुप में विद्यालय के प्राचार्य बलराज पाल एवं व्याख्याता निर्मल अग्रवाल व्याख्याता सुषमा टोप्पो का सराहनीय प्रयास रहा एवं बच्चों के परिजनों का भी विशेष योगदान रहा भविष्य में भी इसी तरह की प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर अपने कौशल को प्रस्तुत करने का छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया। Spread the love Post navigation एक ट्रक कबाड़ जप्त, 14 चक्का ट्रक में लगा हुआ है तिरपाल. ट्रक की नापतोल में जुटी हुई है पुलिस,, ट्रक में हो सकता है आकशन का माल रिश्वतखोर सीईओ गिरफ्तार!1 लाख की रिश्वत लेते ACB ने CEO, बाबू और भृत्य को रंगे हाथों दबोचा, जनपद पंचायत में मचा हड़कंप!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट सक्ती, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सक्ती जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानू को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम लिमतरा की सरपंच के बेटे अरुण भारद्वाज ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत में निर्मल घाट और नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। 8 लाख का चेक पहले जारी हो चुका था, लेकिन शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में आरोपी सीईओ और बाबू ने 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की। पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये पहले ही ले लिए गए थे। 15 जून को ACB ने जाल बिछाकर दूसरी किश्त 1 लाख रुपये लेते हुए तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वतखोरी का खेल अब नहीं चलेगा!जनता के पैसों पर डाका डालने वालों पर ACB की बड़ी चोट। तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। , कबीरधाम जिले में भी रिश्वत खोरों के खिलाफ छापा पड़ना चाहिए,,? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट