बस स्टैंड परिसर में बेवजह खड़े बसों को यातायात और नगर पालिका टीम द्वारा हटवाया गया कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में लगातार कवर्धा शहर में नागरिकों को यातायात के प्रति जागरूकता किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा नियमो का पालन नहीं करने वालो पर मोटर सायकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि आज यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड में परिसर में बेवजह बहुत दिन से बिगड़ी खड़ी गाड़ियों, बसों को हटवाया गया और बस संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वच्छता को विशेस ध्यान में रखते हुवे बस स्टैंड की साफ सफाई भी करवाया गया। बस स्टैंड में बेवजह खड़ी बस हटने से यातायात सुगम हो गया है। इस दौरान सीएमओ श्री नरेश वर्मा, यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह, एएसआई इजराइल खान, प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, वैभव कलचुरी पीयूष मिश्रा, आरक्षक विक्रमादित्य एवं चालक खेलन नाथ योगी का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation कृषि और आजीविका मूलक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें बैंकर्स – कलेक्टर श्री महोबे खंण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मनमानी से दर्जन भर से ज्यादा कर्मचारी पिछले चार माह से वेतन से वंचित एवं जनता स्वास्थ्य लाभ से वंचित हैं !