सरकार ने तीन माह में 7 बार बेंचे बाॅड,58 हजार करोड का कर्ज लेकर जनता के साथ साथ किया धोखा कवर्धा : पंडरिया के पूर्व विधायक व संसदिय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी रविवार को अल्प प्रवास पर बोडला पहुंचे। जहां श्री चंद्रवंशी ने लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर शक्ति केंद्र व बुथ प्रभारियों की बैठक ली। साथ ही उन्होने कार्यकर्ताओं को बुथ जीताने की जिम्मेदारी भी सौपी। श्री चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नरेंद्र मोदी व डाॅ रमन सिंह के विकास कार्यो को गांव गांव घर घर पहुंचाएं। इसके अलावा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी व वादा खिलाफी को भी जन जन तक पहुंचाना हैं। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए। सरकार बने तीन महिने बित गए अभी तक एक भ्ज्ञी वादा पूरा नही किया गया है। श्री चंद्रवंशी ने कहा राज्य आज आर्थिक तंगी की दौर से गुजर रहा है। राज्य के कर्मचारियों,विकास कार्यो व जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार के पास राशि नही है। सरकार आर्थिक दिवालीएपन की कगार पर है। कांग्रेस ने तीन महिने में 7 बार बाॅड गीरवी रख कर 58 हजार करोड कर्ज ले चुकी है। उन्होने कहा कबीरधाम जिले से विकास कार्य के 66 करोड रूपए का सरकार ने बंदरबाट कर दिया है। जिले में संपूर्ण विकास कार्य ठप है। भूपेश सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर राज्य के किसानों को ठगा है। किसानों को आज भी बैंकों का चक्कर काटना पड रहा है। बिजली हाफ करने का वादा करके सरकार ने लोगों को बेवकूफ बनाया है। शराब बंदी की घोषणा से भी सरकार मुकर गई। आज सरकार बढी हुई कीमत से शराब बेंच रही है। प्रदेश की महिलाएं शराब बंदी को लेकर कांग्रेस को वोट की थी। लेकिन वह भी ख्याली पुलाव बन कर रह गई। उन्होने बताया कि पूर्व विधायकों का पेंशन तो दूर की बात है,मौजूदा विधायकों को पेंशन देने लायक पैसे सरकार के पास नही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सरकार की स्थिति कितनी भयावह है। एैसी बदहाल व्यवस्था डाॅ रमन सिंह के 15 वर्ष के कार्यकाल में कभी नही आया था। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ रूपनाथ मानिकपुरी,उपाध्यक्ष विजय पाटिल,डाॅ प्रेमकांत मिश्रा,मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपंकाश त्रिवेदी,रामजीदास मानिकपुरी,बाला पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Spread the love Post navigation प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ क्यों बोला? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए : राज ठाकरे कलेक्टर ने बोड़ला विकासखण्ड के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया