कलेक्टर ने श्रमिक प्रसुती सहायता योजना के पात्र 31 हितग्राहियों को 6 लाख 20 हजार रूपए राशि की स्वीकृति प्रदान की

योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बीस-बीस हजार रूपए राशि मिलेगी

कवर्धा, । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने श्रम विभाग के अंतर्गत जिले के ठेका श्रमिक, घरेलू, महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसुति सहायता योजना के पात्र 31 हितग्राहियों को 6 लाख 20 हजार रूपए की राशि की आहरण करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत पात्र 31 हितग्राहियों को बीस-बीस हजार रूपए राशि मिलेगी। योजना के तहत जलेश्वरी धुर्वे, अनिता टेकाम, छैला साहू, लमिया बाई, उमा योगी, लक्ष्मीन जायसवाल, पार्वती ठाकुर, हेमबाई नेताम, वैजंती शांडिल्य, चित्रेखा मेरावी, दुर्गा सिन्हा, आरती निषाद, भगवती साहू, श्रीज मरकाम, दिनु चतुर्वेदी, किरन साहू, मिथिला, प्रीति निषाद, महारानी साहू, रेखा परते, राजेश्वरी बंजारे, दामिनी, चांदनी सिन्हा, चित्रलेखा यादव, रानी पटेल, मधु धुर्वे, गीता टेकाम, करोबाई मरकाम, भारती चंद्रवंशी, संगनी टडंन, कामनी साहू को बीस-बीस हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत महिला कर्मकार को 20 हजार रूपए प्रति प्रसव देय होगा। प्रसूति सहायता योजना का लाभ अधिकतम दो बार के प्रसव के लिए ही देय होगी। प्रसूति के दौरान हिताधिकारी महिला कर्मकार की मृत्यु हो जाने पर उसकी मृत्यु की तिथि तक का प्रसूति सहायता योजना एवं प्रसूति चिकित्सा, व्यय की प्रतिपूर्ति का भुगतान उसके उत्तरजीवी परिवार के सदस्यों पति (पूर्ण राशि) पुत्र, पुत्री एक से अधिक उत्तराधिकारी होने पर बराबर भाग में तथा उपरोक्त उत्ताजीवी नहीं होने पर वैध उत्तराधिकारियों को प्राप्त होगा। यह योजना प्रदेश में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा अधिसूचित ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमार श्रमिक प्रवर्ग के अंतर्गत पंजीकृत महिला कर्मकारों के लिए लागू होगी। इस योजना के लिए हितग्राहियों को शिशु के जन्म के 90 दिवस के भीतर किसी भी च्वाइस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर अथवा संबंधित क्षेत्राधिकारिता के सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर वेबसाइड में दिए निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़