कवर्धा, डी एन योगी

श्री शनिदेव मां महामाया बोल बम समिति , कवर्धा ने किया जलाभिषेक

कांवरिया नर्मदा उद्गम अमरकंटक से जल लाकर कवर्धा में स्वयंभू पंचमुखी बूढ़ा महादेव का जलाभिषेक किये

कवर्धा,,भगवान,,,वघड़दानी शिवशंकर को अत्यंत ही प्रिय , पवित्र शिव आराधना का पुनीत पावन महीना श्रावण मास में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी *श्री शनिदेव मां महामाया बोल बम कांवरिया समिति कवर्धा* शहर से दिनांक 29.07.2022, दिन शुक्रवार को अमरकंटक , मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए।
शिवशंकर के भक्तगण सदा अपने प्रभु के शरणागत रहकर प्रथम दिवस दिनांक :- 30.07.2022 , दिन :- शनिवार को अमरकंटक के करीब स्थित श्री *जालेश्वर महादेव* तक पदयात्रा कर जलाभिषेक किये।
द्वितीय दिवस दिनांक :- 31.07.2022 , दिन :- रविवार को अमरकंटक मध्यप्रदेश मां नर्मदा उद्गम स्थल की प्रांगड़ मे भगवान श्री सत्यनारायण कथा पश्चात कांवर में नर्मदा उद्गम से जल भर कर काँवरि पूजन एवम समस्त कांवरियों को धर्म , निष्ठा , नियम संयम पूर्वक मन से सदाचरण का व्यवहार करते हुए कवर्धा पंचमुखी बूढा महादेव में जलाभिषेक करने का संकल्प पश्चात ,तृतीय दिवस दिनांक:- 01.08.2022 दिन :- सोमवार को 45 की संख्या में कांवरिये एक साथ अपना अपना कांवर लोटा कंधे पर लेकर अमरकंटक से मां नर्मदे की जय जयकारा लगाते हर नर्मदे,नर्मदे हर,बोल बम बम बोल,हर हर बम बम,सीताराम सीताराम विभिन्न देवी देवताओं का गीत भजन आदि ऊंचे ऊंचे स्वर में गाते हुए घनघोर जंगलों के ऊंचे नीचे पहाड़ों के बेहद ही कठिनतम कटीले पथरीले रास्तो को पार करते हुए बीहड़ जंगल के बीच बसे वनांचल ग्राम खारीडीह विश्राम स्थल पहुंचें । इसी तरह से चतुर्थ दिवस की यात्रा का आरम्भ दैनिक क्रिया कलाप सम्पन्न करने के बाद पैदल नङ्गे पांव चलते चलते पंडरीपानी मध्यप्रदेश पहुंचे ,पश्चात पंचम दिवस दिनांक 03.08.2022, दिन:- बुधवार को कुकदूर कबीरधाम छत्तीसगढ़ में यात्रा दल का रात्रि विश्राम हुआ,षष्ठम दिवस का पैदल यात्रा मैदानी रास्तों से गुजरते हुए दिनांक :- 04.08.2022,दिन:- गुरुवार खडोदा कला के स्कूल में रात्रि में विश्राम किये।
इस कांवर पदयात्रा के अंतिम दिवस दिनांक :-05.08.2022, दिन:- शुक्रवार को कवर्धा श्री पंचमुखी बूढा महादेव में पूण्य सलिला , जगत जननी मां नर्मदा जल से अभिषेक करने के बाद पैदल यात्रा का समापन हुआ।

वर्षों से जलाभिषेक की पावन परंपरा रही है। श्री रामचरित मानस में भगवान श्री रामचन्द्र जी ने अपने हृदयांगम में रमने वाले ईष्ट भगवान औघड़दानी शंकर के जलाभिषेक करके अपनी मनोवांछित फल प्राप्त किये थे ।
मनोकामना की पूर्ण प्राप्ति हेतु अत्यंत सामान्य भाव पूर्वक भगवान शिव शंकर के आराधना करते रहना चाहिए ।
यहां इस काँवरि यात्रारम्भ के प्रणेता का स्मरण सहज रूप से आ ही जाता है । बाबा बैजनाथ धाम की तरह
इसकी शुरुआत कबीरधाम जिले की कवर्धा शहर से मां काली शंकर के महान उपासक,गौसेवक, गौवंश रक्षक, गौलोकवासी राजपुरोहित पण्डित अर्जुन प्रसाद शर्मा जी को *प्रथम कांवरिया पदयात्री* बनने का सौभाग्य मिला ।
इनके भगीरथ प्रयास से 05 सदस्यी समूह घनघोर,बीहड़ जंगल मे, सतपुड़ा मैकल की ऊंचाई भरे शिखरों को चीरकर निकलने वाली, कलयुग में शिव शम्भू से साक्षात्कार कराने वाली पाप नाशिनी , मोक्षदायिनी मां नर्मदा उद्गम अमरकंटक से कांवर लोटा में जल भरकर नङ्गे पांव पदयात्रा करते हुए कवर्धा शहर के मध्य में स्थित सदियों पुरानी प्राचीन शिव मंदिर पंचमुखी बूढा महादेव में जलाभिषेक कर आरम्भ किये थे , जो की आज कवर्धा शहर या कबीरधाम जिला ही नही वरन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में हजारों हजार की संख्या में हर एक गांव गलियों में दिखाई दे रहा है ।
विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि गौलोकवासी राजपुरोहित पंडित अर्जुन प्रसाद जी शर्मा ने जिस प्रकल्प को वर्ष 1989 में स्वयं सहित 5 कांवरियों के साथ प्रारम्भ किये थे वो आज लगभग 50,000 से ऊपर तक पहुंच रहा है।

 

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़