Uncategorized

भव्य तरीके से निकलेगी भगवान भोलेनाथ की पालकी व कलश यात्रा सह शोभायात्रा

डी एन योगी

भव्य तरीके से निकलेगी भगवान भोलेनाथ की पालकी व कलश यात्रा सह शोभायात्रा

कवर्धा, कबीर क्रांति,,,,छत्तीसगढ़ की धर्म राजधानी कवर्धा में भगवान श्री भोरमदेव महाराज जी की कृपा से प्रथम बार महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर सावन के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को कवर्धा नगर में श्री बूढ़ामहादेव मंदिर से दोपहर 03:00 बजे डीजे, धुमाल, पारम्परिक नाचगाने एवं विभिन्न वाद्ययंत्रों की भव्यता के साथ 501 बहनों की भव्य कलश यात्रा एवं भोलेनाथ जी की पालकी सवारी भक्तों के दर्शन एवं नगर के भीतर पूजा के लिए यूनियन चौक, सराफा लाइन होते हुए मुख्य बाजार मार्ग से चल कर सिग्नल चौक से भारत माता चौक पहुंचेगी, जहां भगवान श्री भोलेनाथ जी की भव्य महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा और आकर्षक कलश में प्रथम पुरुष्कार घरौंदा ग्रुप कवर्धा की तरफ से 5100/- रु दिया जाएगा। इसी के साथ ही पालकी सह शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। आयोजक हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति, कवर्धा ने निवेदन किया है कि पालकी यात्रा में सम्मिलित सभी पुरूष वर्ग धोती अवश्य धारण करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button