Uncategorized

हरेली त्योहार के अवसर पर ग्राम बिरकोना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस कप्तान।

हरेली त्योहार के अवसर पर ग्राम बिरकोना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस कप्तान।

ग्राम वासियों के साथ मिलकर धूमधाम से मनाएं हरेली का त्यौहार।

युवाओं और बच्चों के साथ गेड़ी चढ़ने का जमकर उठाएं आनंद।

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों में था अत्यंत उत्साह का माहौल।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया के ग्राम बिरकोना में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों के आमंत्रण पर कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा उक्त हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होकर जिले वासियों एवं ग्राम वासियों को हरेली त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ग्राम वासियों के साथ धूमधाम से त्योहारों का द्वार हरेली तिहार मनाया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामवासी युवाओं एवं बालक/बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा गया, कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है हरेली त्यौहार, जो एक कृषि त्यौहार है, हरेली का मतलब हरियाली होता है, जो हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या में मनाया जाता है, हरेली मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा हुआ पर्व है, इसीलिए छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण किसानों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ हरेली का त्यौहार मनाया जाता। इस त्यौहार के पहले तक किसान अपनी फसलों की बोआई या रोपाई कर लेते हैं, और इस दिन कृषि संबंधी सभी यंत्रों जैसे – हल, गैंती, कुदाली, फावड़ा समेत कृषि के काम आने वाले सभी तरह के औजारों की साफ-सफाई कर उन्हें एक स्थान पर रखकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। घर में महिलाएं तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन खासकर गुड़ का चीला बनाती हैं, हरेली में जहां किसान कृषि उपकरणों की पूजा कर पकवानों का जमकर आनंद लेते हैं, आपस में नारियल फेंक व अन्य प्रतियोगिता करते हैं, वहीं युवा और बच्चे गेड़ी चढ़ने का आनंद लेते हैं। कहकर ग्रामवासी नवयुवाओं एवं बालकों के साथ गेड़ी में चढ़कर खूब आनंद उठाया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button