जिला – नारायणपुर
दिनाँक – 13-07-2022

वाहन दुर्घटना : बाइक और स्कूटी आपस मे भिड़े, आईपीएस श्री सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक (नारायणपुर) ने स्वयं घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

 आज दिनाँक 13-07-2022 की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कलेक्टोरेट मार्ग में एक बाइक और एक स्कूटी आपस में भीड़ गई, जिसमे दोनों वाहन चालक को गंभीर चोट आई। वाहन दुर्घटना को देखते ही आईपीएस श्री सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक (नारायणपुर) ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए स्वयं अपने स्टाफ के साथ घायलों को अपने वाहन मे बैठाकर जिला अस्पताल, नारायणपुर ले गए जहाँ उन्होंने अपने ड्राइवर और अस्पताल स्टाफ के साथ घायलों को स्ट्रेचर में लिटाकर भर्ती कराया। श्री सदानंद कुमार ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया।
 घायल वाहन चालकों में राकेश कुमार कांगे, (38 वर्ष) जेडी कॉलोनी नारायणपुर को सिर में चोट आई है वहीं अर्जुन नाग (55 वर्ष), ग्राम महका-नारायणपुर के पैर में चोट आई है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़