Uncategorized

जहरीले सांप ने डसा ग्रामीण को डायल 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान।

कवर्धा ,डी एन योगी

जहरीले सांप ने डसा ग्रामीण को डायल 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान।

घटना की सूचना प्राप्त होने के महज 07 मिनट के भीतर डायल 112 टीम पहुंची पीड़ित के गाँव।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा डायल 112 के प्रभारी अधिकारियों एवं जवानों को निर्देशित किया गया है। कि C4 रायपुर से प्राप्त होने वाले समस्त इवेंट पर जल्द से जल्द पहुंच कर जरूरतमंद की हर संभव मदद कर संबंधित थाने को उक्त घटना की जानकारी देवें, ताकि वैधानिक कार्यवाही समय पर की जा सके। इसी तारतम्य में आज दिनांक-23.06.2022 को थाना चिल्पी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरैयाबहारा के कॉलर द्वारा डायल 112 रायपुर C4 को कॉल कर सूचना दिया गया, कि हमारे गाँव के एक व्यक्ति को जहरीले सांप गव्हा डोमी नाग ने डस दिया है। जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर होती जा रही है, जिसे समय पर अस्पताल पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। जिस पर तत्काल डायल 112 कार्यालय C4 रायपुर के द्वारा चिल्फी पैंथर 02 को उक्त घटना से अवगत करा पीड़ित को उचित उपचार हेतु अस्पताल ले जाने निर्देश दिया गया, जिस पर चिल्फी पैंथर 02 के द्वारा सूचना प्राप्त होने के महज 07 मिनट के भीतर घटना स्थल ग्राम तुरैया बहारा पहुंचकर कॉलर से संपर्क कर पीड़ित व्यक्ति चंदू पिता लयशिंग मेरावी उम्र 42 वर्ष जिसे जहरीले सांप ने काट लिया था। जिससे वह दर्द से काफी व्याकुल होकर तड़प रहा था। जिसको इलाज हेतु चिल्पी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उक्त सराहनीय कार्य में पैंथर 02 चिल्फी के आरक्षक- 766 आशु तिवारी एवं चालक भोलाराम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button