विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओ ने निकाली रैली कवर्धा, डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,,नेहरू युवा केन्द्र, छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बोड़ला व लोहारा ब्लॉक में विश्व साइकिल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम वासियो को साइकिल चलाने के बारे में समझाया गया कि यदि हम साइकिल चलाते हैं तो हम व हमारा पर्यावरण दोनो ही स्वस्थ रहेगा, जीवाश्म ईंधन की बचत होगी एवं पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की जानकारीयां ग्राम वासियो को दी गई। बोडला ब्लॉक के महाराजपुर में ब्लॉक स्तरिय विश्व साइकिल रैली की शुरूआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सनत जयसवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर युवाओ को रैली के लिए प्रस्थान किया गया। युवाओ ने रैली के माध्यम से सहसपुर लोहारा ब्लॉक में ग्राम उडिया से बिरनपुर लोहारा कॉलेज तक साइकिल रैली निकाली। इस अवसर पर बोडला ब्लॉक व लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहन साहू, पुनीराम यादव, सतीष पटेल, चोकसिंग राजपुत, व युवामंडल के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। Spread the love Post navigation बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी : श्री जय सिंह मरावी त्रि-स्तरीय पंचायतां के उपनिर्वाचन-2022 के लिए समय अनुसूची जारी