कवर्धा

मानिकपुरी पनिका समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

मानिकपुरी पनिका समाज ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

कवर्धा। सद्गुरु युवा मानिकपुरी पनिका समाज के बैनर तले आज रविवार को कवर्धा कबीर कुटीर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर सहित जिले के सामाजिक जन शामिल होकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर गले मिलकर एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामना दी।

इस मौके पर कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व वार्ड नंबर 3 के पार्षद उमंग पांडे अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में जिला अध्यक्ष नरेन्द्र दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रतन दास, जिला सदस्य कुंवर दास,शत्रुहन दास,अगर दास समिति के अध्यक्ष दीपक दास, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष देवदास ,सचिव प्रदीप दास,सरक्षक लखन दास, जेठूदास,धीरज दास,उपाध्यक्ष सुरेश दास, सचिव गोकुल दास, सह सचिव सचिन दास,कोषाध्यक्ष मुरली दास, महंत बेदनदास गरीबादास ,समिति के सदस्य विनोद दास,सगरदास ललित दास,गोपी दास दीपक दास सहित समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ,पार्षद उमंग पांडे साथ में आऐ अतिथियों का पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया।

नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके सामाजिक जन

होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए सामाजिक भाई बहनों व दूरदराज से आए समाजिक जनों ने नगाड़े की थाप पर खूब आनंद लिया पारंपरिक, भक्ति होली गीत में खूब थिरके जहां रंग गुलालों की बौछार हुई।

पालिका अध्यक्ष व पार्षद ने की घोषणा

समाज के पदाधिकारियों ने भवन बाउंड्री वॉल,पानी की समस्या से अवगत करया, जिसपर कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान घोषणा किया कि जल्द ही बाउंड्री वॉल का कार्य प्रारंभ होगी व भवन पर बोर कराया जाएगा।
वही पार्षद उमंग पांडे ने अपने पार्षद निधि से भवन में अंतरिक्त कमरा निर्माण हेतु घोषणा की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button