जिला अस्पताल कवर्धा में तीन जटिल स्त्री रोग का सफल ऑपरेशन, महिलाओं को मिली नई जिंदगी* विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गंभीर एनीमिया और स्त्री रोगों से पीड़ित मरीजों का किया सफल उपचार* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा, जिला अस्पताल कवर्धा में गंभीर एनीमिया और जटिल स्त्री रोगों से पीड़ित तीन महिलाओं की सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने उन्हें नई जिंदगी दी। तीनों मरीज अत्यधिक मासिक धर्म के कारण गंभीर एनीमिया (रक्ताल्पता) से पीड़ित थीं। ऑपरेशन से पहले उनकी स्थिति को देखते हुए रक्त चढ़ाया गया, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक शल्यक्रियाएं कीं। पहला मामला 45 वर्षीय महिला का था, जो पिछले छह माह से अत्यधिक मासिक धर्म के कारण गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद मरीज को तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया। जांच में एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया की पुष्टि होने पर डॉ. निहारिका सिंह ने सफल ऑपरेशन की। दूसरा मामला 50 वर्षीय महिला का था, जो लंबे समय से अत्यधिक मासिक धर्म के कारण गंभीर रक्ताल्पता से ग्रसित थी। मरीज को भर्ती कर तीन यूनिट रक्त चढ़ाया गया। जांच के दौरान गर्भाशय में लगभग 20 सेंटीमीटर आकार और 1.2 किलोग्राम वजन की विशाल रसौली पाई गई। इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. मंजूषा यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। तीसरा मामला 50 वर्षीय महिला का था, जो पिछले एक वर्ष से अत्यधिक मासिक धर्म, पेट में बढ़ती गांठ और गंभीर एनीमिया से परेशान थी। भर्ती के बाद आवश्यक रक्त चढ़ाया गया। जांच में लियोमायोमा और एडेनोमायोसिस की पुष्टि होने पर डॉ. निहारिका सिंह ने सफलतापूर्वक हिस्टेरेक्टॉमी की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार तीनों मरीजों की ऑपरेशन सफल रही हैं। वर्तमान में उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती रखकर आवश्यक उपचार और देखभाल दी जा रही है तथा उनकी स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है। इन सफल ऑपरेशन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मुकेश वालेचा तथा ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की समन्वित और महत्वपूर्ण भूमिका रही। *समय पर जांच से बच सकती हैं गंभीर जटिलताएं* चिकित्सकों ने महिलाओं से अपील की है कि यदि मासिक धर्म सामान्य से अधिक हो, लंबे समय तक रक्तस्राव बना रहे, अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, हीमोग्लोबिन की कमी या पेट में गांठ जैसी समस्या महसूस हो तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श और नियमित जांच कराने से एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया, गर्भाशय की रसौली लियोमायोमा और एडेनोमायोसिस जैसी बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही निदान और उपचार संभव है, जिससे गंभीर एनीमिया और अन्य जटिलताओं से बचा जा सकता है। Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट स्मार्ट पुलिसिंग की ओर कबीरधाम पुलिस का बड़ा कदम 120 विवेचकों को मिले अत्याधुनिक Mobile Data Terminal (स्मार्ट मोबाइल फोन) समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी को तत्काल गिरफ्तार किया जाय,,?** , गंगा दास मानिकपुरी को कौन बचा रहा है,,? ** धान खरीदी में ₹81.19 लाख का महाघोटाला!** एक ही प्रबंधक के 3 केंद्रों में करोड़ों का खेल, 2441.92 क्विंटल धान और 21,982 बारदाने गायब!** कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा, बासिनझोरी और बिरनपुर कला धान खरीदी केंद्रों में सरकारी धान खरीदी व्यवस्था का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि 2441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब हैं, जिससे शासन को ₹81,19,502 की सीधी आर्थिक क्षति हुई है। जांच में सामने आया कि समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी ने कम्प्यूटर ऑपरेटरों और फड़ प्रभारियों के साथ मिलकर ऐसा खेल रचा कि तौल पत्रकों में केवल किसानों के हस्ताक्षर कराए गए, जबकि खरीदी प्रभारी, फड़ प्रभारी और तौलकों के हस्ताक्षर ही नहीं कराए गए। ** तीनों केंद्रों का हिसाब: ** बासिनझोरी – 585.98 क्विंटल धान गायब ** बिरनपुर कला – 1032.36 क्विंटल धान गायब ** सहसपुर लोहारा – 823.58 क्विंटल धान गायब प्रबंधक सहित 6 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच शुरू। बड़ा सवाल… ? क्या सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा? ? क्या किसानों के नाम पर हुए इस करोड़ों के घोटाले के असली मास्टरमाइंड भी कानून के शिकंजे में आएंगे? ** कबीर क्रांति की मांग: ** पूरे घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो। **दोषियों से सरकारी धन की वसूली हो। ** किसानों के साथ विश्वासघात करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। कबीर क्रांति – सच की आवाज़, जनता के साथ। देखते रहिए… डी.एन. योगी की विशेष रिपोर्ट।