कवर्धा

अवधेशनंदन बने आदित्यवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष

अवधेशनंदन बने आदित्यवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष

कवर्धा। अवधेश नंदन श्रीवास्तव आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए । उनकी यह नियुक्ति स्वयं श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग ने की है।
विदित हो कि आदित्यवाहिनी संस्था ऋग्वेदीय पूर्वामनाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनंतश्रीविभूषित श्रीमदजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित है । शंकराचार्य विगत दिनों लगातार छत्तीसगढ़ के प्रवास पर थे इस दौरान उन्होंने श्रीसुदर्शन संस्थानम रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी के दौरान अवधेश नंदन श्रीवास्तव को आदित्य वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। जिसकी घोषणा मंच से आदित्य वाहिनी के अंतरराष्ट्रीय संयोजक श्री ऋषिकेश ब्रह्मचारी जी ने की। अवधेश नंदन श्रीवास्तव विगत 29 वर्षों से आदित्य वाहिनी संस्था में सक्रिय हैं तथा वे पूर्व में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभा चुके हैं साथ ही महाराष्ट्र, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, पंजाब, नई दिल्ली इत्यादि प्रान्तों में आयोजित आदित्यवाहिनी के राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशनों में भी सहभागिता निभा चुके हैं।

अवधेश नंदन श्रीवास्तव को आदित्यवाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पीठपरिषद के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, आदित्यवाहिनी के जिला अध्यक्ष नारायण गुप्ता, नगरअध्यक्ष भोला तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलकांत रुसिया, मारुति शरण शर्मा, शिव अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, आशीष दुबे, कोमलसिंह राजपूत, डॉक्टर मनोहर चंद्रवंशी, नंदकुमार शर्मा, दशरथ सोनी इत्यादि सदस्यों ने बधाई दी है।
यह जानकारी आदित्य वाहिनी के नगर अध्यक्ष भोला तिवारी ने दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button