कवर्धा

आम जगह पर शराब का सेवन करना पड़ा भारी।

आम जगह पर शराब का सेवन करना पड़ा भारी।

चौकी पोड़ी पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को आम जगह पर शराब का सेवन कर क्षेत्र के माहौल को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पोड़ी सहायक उप. निरीक्षक मानसिंह के द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र के मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 12/03/2022 को मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपी अजय चंद्रवंशी पिता सुखचंद चंद्रवंसी उम्र 26 साल निवासी गंडई कला को आम जगह पर शराब सेवन करते पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे 36 च आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उप निरी. मानसिंह के कुशल नेतृत्व में चौकी टीम से प्रधान आर. लवकेश खरेआर. सुरेंद्र नेताम सैनिक रामेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button