कवर्धा डी एन योगी

08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कबीरधाम पुलिस की महिला अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा अभिव्यक्ति नारी के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर साइकिल रैली निकाला गया।

अभिव्यक्ति महिला एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित संदेश शहर के विभिन्न गलियों मोहल्लों में रैली के माध्यम से दिया गया

पुलिस की महिला अधिकारी कर्मचारियों के साथ फोर्स अकैडमी की छात्राएं भी हुई शामिल।

महिला सफाई कर्मी को पुष्पगुच्छ देकर किया गया सम्मानित।

कवर्धा,,8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल एवं महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के द्वारा अभिव्यक्ति नारी का सम्मान कार्यक्रम के तहत प्रातः 6:00 बजे थाना सिटी कोतवाली से साइकिल रैली निकाला गया। जिसमें कबीरधाम पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टे, उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा, उप. निरीक्षक एम. श्रीमती पूजा चौबे, उप निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, एवं अधिक संख्या में महिला अधिकारी कर्मचारी एवं फोर्स एकेडमी की छात्राएं उपस्थित होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं गली मोहल्ला से गुजरते हुए महिला एवं बालक बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देकर क्षेत्रवासियों को जागरूक किया गया, साथ ही भारत माता चौक महामाया मंदिर के पास रैली का समापन किया गया, भारत माता चौक में प्रतिदिन की तरह शहर को साफ रखने का कार्य कर रही सफाई कर्मी राजकुमारी को अभिव्यक्ति मंच पर सम्मान पूर्वक बुलाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर सफाई कर्मियों के कार्यों की जमकर सराहना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित होकर सभी पुलिस कि अधिकारी कर्मचारियों एवं फोर्स अकैडमी की छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आप सभी अपने अपने कर्तव्य स्थलों पर यदि कोई भी असहाय महिला एवं बालक बालिकाएं मदद की गुहार लगाकर आए तो उनका अत्यंत आदर के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करें तथा महिलाओं के अधिकारों का हनन करने वाले असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने कहकर महिला दिवस पर आयोजित साइकिल रैली एवं साइकिल रेस में हिस्सा लिया समस्त महिला अधिकारी कर्मचारियों तथा छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़