कवर्धा, डी एन योगी

पुलिस ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,,,,नर सेवा ही नारायण सेवा’ को किया चरितार्थ,,, ग्रामीणों की रही भीड़

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस बेहतरीन पुलिसिंग के साथ-साथ समाज में लोगों को कई तरह से जागरूक करने मुहिम चलाती है। वहीं इसी तारतम्य में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ.लाल उमेद सिंह , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा निर्देश, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के मार्गदर्शन में आज चौकी बाजार चारभाटा के अंतर्गत ग्राम टाटीकसा में* पुलिस, ग्रामीणों व मानव फाउंडेशन के कार्यकर्ता कीर्ति कुमार परमानन्द के तत्वधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

बता दे कि शिविर आज रविवार को ग्राम पंचायत भवन में रखा गया, जहां *जिला पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिह व संजय धुर्वे DSP शिविर स्थल पहुँचे। सरपंच प्रतिनिधि गोपाल द्विवेदी द्वारा समस्त ग्रामवासियों की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। SP डॉ. लाल उमेद सिह ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर मित्तल ब्लड बैंक के कर्मचारियों से मिल रक्त को किस तरह स्टोरेज कर और कैसे रख रखाव किया जाना है उसे लेकर चर्चा की। वहीं रक्त दाताओ पुलिस जवान व युवाओं से मिलकर उन्हें नेक कार्य करने के लिए बधाई देते हुए प्रस्तिपत्र दिया और कहा इस तरह के आयोजन शहरों में देखने व सुनने मिलता पर आज यह गांवों में भी रक्त दान का आयोजन होना बहुत ही सराहनीय कार्य है, जिसके लिए ग्रामीणों व चौकी चारभाटा प्रभारी नवरत्न कश्यप व टीम को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

सिटी कोतवाली प्रभारी चन्द्रा व चौकी चारभाटा प्रभारी नवरत्न कश्यप ने किया रक्त दान –

कवर्धा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा शिविर में रक्तदान करने पहुंचे, जिनका स्वागत ग्रामीणों ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में श्री मानव सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ व चौकी प्रभारी नवरत्न कश्यप व टाटिकसा के ग्रामीणों ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया, जिसमें पुलिस बल के ही साथ साथ ग्रामवासी अधिक से अधिक संख्या में रक्त दान शिविर में पहुंच रक्त दान किया जा रहा है, जो मानव सेवा में बड़ी योगदान है। रक्त दान करने से डरना नही चाहिए।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ को किया चरितार्थ –

जबसे चौकी चारभाटा प्रभारी नवरत्न कश्यप ने क्षेत्र में पुलिसिंग कमान संभाली है। तब से वह अपनी टीम के साथ समय-समय पर ग्रामीणों से रुबरु होकर जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लोगों की मदद भी करते रहते है। आज ग्राम टाटिकसा में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन कर *’नर सेवा ही नारायण सेवा’ को चरितार्थ किया व खुद उन्होंने रक्त दान किया।

मेडिकल चेकअप की व्यवस्था के साथ-साथ स्वल्पाहार

वही शिविर में ग्रामीणों ने अपना रक्तदान के साथ साथ प्राथमिक स्वास्थ परीक्षण भी कराया, जिसमें वेट, बीपी, सुगर जांच कराया गया। वही रक्तदाताओं ने भारी उत्साह के साथ रक्तदान दिया व लोगों से भी रक्तदान की अपील की। यही नही *पुलिस द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।*

रक्तदान करने वालों के नाम –

*रक्तदान करने वाले पुलिस जवान में बिसेन छेदावी, अमन वाहने, ललित मंडावी।* साथ ही ग्रामीण में तिलक सेन, संतोष तिवारी, अरुण साहू, सुदर्शन साहू, गंगासागर साहू, राजेन्द्र साहू, संजय राजपूत, सूरज साहू, टिकेश्वर यादव, जयंत साहू, इंद्रजीत साहू, सुनील मंडावी सन्तोष नेताम, मनीष साहू, शुभम साहू, पोषण राजपूत और अन्य करीब 28 लोगों ने रक्तदान कर प्रशस्तिपत्र प्राप्त किया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़